हजारीबाग सेंट्रल जेल से सनसनीखेज फरारी, चादर फाड़ बनाई रस्सी, 25 फीट दीवार फांदकर 3 कैदी फरार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हजारीबाग : झारखंड की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा से तीन कैदी फरार हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, रात 1:34 बजे से 2:04 बजे के बीच तीनों कैदियों ने चादर फाड़कर रस्सी बनाई और लगभग 25 फीट ऊंची जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए।
हजारीबाग में नए साल का जश्न बना मातम, डीजे विवाद में युवक की हत्या
फरार कैदियों में देवा भुइयां, जितेंद्र रवानी और राहुल उर्फ राजू शामिल हैं। तीनों गंभीर आपराधिक मामलों में दोषी थे और अलग-अलग थानों में उनके खिलाफ केस दर्ज हैं।
सड़क दुर्घटना में JLKM नेता दीपक महतो की दर्दनाक मौत
बताया जा रहा है कि जेल में पांच लेयर की सुरक्षा व्यवस्था मौजूद थी, इसके बावजूद इतनी बड़ी चूक ने जेल प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
धनबाद के पुटकी में दो गुटों की हिंसक झड़प, कुल्हाड़ी से हमला; युवक गंभीर, पुलिसकर्मी भी घायल
सुबह कैदियों की गिनती के दौरान फरारी का खुलासा हुआ, जिसके बाद पूरे जेल परिसर में हड़कंप मच गया।
तेज रफ्तार कार ने मचाया कहर, महिला और 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल
फिलहाल जेल प्रशासन और पुलिस की टीमें फरार कैदियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं।
जेल अधीक्षक ने फरारी की पुष्टि करते हुए जांच के आदेश दिए
फरारी की घटना रात 1:34 बजे से 2:04 बजे के बीच की बताई जा रही है
जेल प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी
सुबह कैदियों की गिनती के दौरान फरारी का खुलासा हुआ
इसके बाद जेल परिसर में हड़कंप मच गया
फरार कैदियों की पहचान

1. देवा भुइयां
कटकमसांडी थाना क्षेत्र का रहने वाला
वर्ष 2019 में गैंगरेप मामले में दोषी
29 जुलाई 2021 को धनबाद जेल से फरार हो चुका है
बाद में दोबारा गिरफ्तार कर सजा दी गई थी

2. जितेंद्र रवानी
भाटडीह ओपी क्षेत्र से संबंध
पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी
22 साल की सजा काट रहा था
पहले भी जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर चुका है

3. राहुल उर्फ राजू
नायकटोली का निवासी
प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला
शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप
पॉक्सो एक्ट में दोषी ठहराया गया था