सड़क दुर्घटना में JLKM नेता दीपक महतो की दर्दनाक मौत

सड़क दुर्घटना में JLKM नेता दीपक महतो की दर्दनाक मौत

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद | बलियापुर
बलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हीरक रोड स्थित पलानी के पास शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में JLKM नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता दीपक महतो (35 वर्ष) की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।


मृतक दीपक महतो सिजुआ के भेलाटांड़ निवासी थे। जानकारी के अनुसार वे अपनी स्कूटी (JH10 DJ 1171) से बैलगड़िया स्थित एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इसी दौरान पलानी के केरोसिन डिपो के पास अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दीपक स्कूटी से उछलकर सड़क किनारे एक पेड़ के पास जा गिरे।


हादसे के बाद वे काफी देर तक घटनास्थल पर ही पड़े रहे। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए धनबाद ले जाया गया। पहले SNMMCH, फिर जलान अस्पताल, इसके बाद असर्फी अस्पताल और अंत में SJAS सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि दीपक महतो अपनी पत्नी की परीक्षा की तैयारी करवाने के लिए वर्तमान में सरायढेला में किराए के मकान में रहते थे। वे न सिर्फ JLKM के सक्रिय नेता थे, बल्कि झारखंडी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सामाजिक स्तर पर भी सक्रिय रहते थे। वे हर वर्ष करम महोत्सव जैसे सांस्कृतिक आयोजनों में अहम भूमिका निभाते थे।
घटना की सूचना मिलते ही देर रात डुमरी विधायक जयराम महतो अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर पूरी घटना की जानकारी ली। उन्होंने दीपक महतो की आकस्मिक मृत्यु को अत्यंत दुखद बताया और कहा कि
“दीपक महतो की असमय मौत समाज और JLKM दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है।”
फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

About Author

error: Content is protected !!