धनबाद के पुटकी में दो गुटों की हिंसक झड़प, कुल्हाड़ी से हमला; युवक गंभीर, पुलिसकर्मी भी घायल

धनबाद के पुटकी में दो गुटों की हिंसक झड़प, कुल्हाड़ी से हमला; युवक गंभीर, पुलिसकर्मी भी घायल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: पुटकी थाना क्षेत्र के पासी धौड़ा में बुधवार को दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे, पत्थर और धारदार हथियार चलने लगे। इस दौरान रवि कुमार पासी नामक युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया, जिससे उसका सिर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल युवक का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते दोनों गुट आमने-सामने आ गए। झड़प के बाद इलाके में भारी पत्थरबाजी और तोड़फोड़ हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को स्थिति संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। तनाव को देखते हुए इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

परिजनों और पुलिस का बयान
घायल रवि पासी के पिता बद्री पासी ने बताया कि उनका बेटा घर के बाहर चाय पी रहा था, तभी कुछ लोगों ने अचानक उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
वहीं पुटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन ने बताया कि पानी की टंकी के पास एक गुट द्वारा मारपीट की गई, जिसमें रवि पासी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद दोनों गुटों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। इस घटना में एक पुलिसकर्मी को भी चोट आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About Author

error: Content is protected !!