मंडल केंदुआडीह के पास संयुक्त कार्रवाई, 27.5 टन अवैध कोयला बरामद
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद | बरौरा : मंडल केंदुआडीह गांव के समीप अवैध कोयला उत्खनन के खिलाफ बरौरा थाना पुलिस, सीआईएसएफ एवं बीसीसीएल बरौरा एरिया प्रबंधन द्वारा संयुक्त रूप से सर्च एवं रिकवरी अभियान चलाया गया।

इस दौरान कार्रवाई करते हुए लगभग 27.5 टन अवैध रूप से उत्खनन किया गया कोयला बरामद किया गया। बरामद कोयले को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद केकेसी लिंक साइडिंग को सुपुर्द कर दिया गया।
वहीं मौके पर मौजूद अवैध उत्खनन के गड्ढे को भी सील कर दिया गया, ताकि भविष्य में इस स्थान पर दोबारा अवैध खनन न हो सके।
प्रशासन की ओर से बताया गया कि अवैध कोयला खनन पर रोक लगाने के लिए इस तरह की संयुक्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।