डुमरी–जामतारा रोड स्थित शानदार मॉल में भीषण आग, लाखों की संपत्ति स्वाहा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
डुमरी : डुमरी–जामतारा रोड पर स्थित शानदार मॉल में आज सुबह करीब 6 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि मॉल के अंदर मौजूद कई दुकानें और कीमती सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही मॉल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
आग की चपेट में आने से मॉल के अंदर की दीवारें, सीढ़ियां, लिफ्ट एरिया और कई दुकानें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। चारों ओर जले हुए सामान और काले धुएं के निशान दिखाई दे रहे हैं, जिससे भारी नुकसान का अंदाजा लगाया जा सकता है।
प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
गनीमत यह रही कि आग सुबह के समय लगी, जिस कारण कोई जनहानि नहीं हुई।
फिलहाल प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और पूरे मामले की जांच जारी है।