अपराधियों में खौफ, आम जनता में भरोसा: धनबाद के व्यस्त इलाकों में सिटी हॉक्स का लगातार फ्लैग मार्च

अपराधियों में खौफ, आम जनता में भरोसा: धनबाद के व्यस्त इलाकों में सिटी हॉक्स का लगातार फ्लैग मार्च

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर नए साल के मद्देनज़र शहर में कड़ी निगरानी, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की सख्त मौजूदगी

धनबाद : अपराधियों में भय और आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के उद्देश्य से धनबाद पुलिस द्वारा लगातार फ्लैग मार्च किया जा रहा है। एसएसपी धनबाद प्रभात कुमार के निर्देश पर शहर के व्यस्त एवं संवेदनशील इलाकों में सिटी हॉक्स की टीम पूरी तरह अलर्ट मोड में है।


शुक्रवार को पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर सुमित कुमार के नेतृत्व में सिटी हॉक्स की टीम ने हीरापुर, स्टेशन रोड, बैंक मोड़, धनसार चौक, नया बाजार, सिटी सेंटर, मेमको मोड़, गोल बिल्डिंग, स्टील गेट, सरायढेला, पुलिस केंद्र समेत कई प्रमुख इलाकों में फ्लैग मार्च किया।


इस दौरान पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों, असामाजिक तत्वों और अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि नए साल के जश्न के बीच शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर अंकुश लगाने और जनता में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। धनबाद पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

About Author

error: Content is protected !!