दुमका में झामुमो का 47वां स्थापना दिवस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हुए शामिल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुमका में झारखंड मुक्ति मोर्चा के 47वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों में उत्साह और जोश देखने को मिला।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्थापना दिवस के अवसर पर सभी झामुमो परिवारजनों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं एवं जोहार कहा। उन्होंने कहा कि झामुमो की स्थापना से लेकर आज तक पार्टी ने आदिवासी-मूलवासी, गरीब-गुरुबा और वंचित समाज के हक-अधिकार के लिए लगातार संघर्ष किया है।

इस दौरान दिशोम गुरु शिबू सोरेन को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका संघर्ष, त्याग और विचार आज भी झामुमो की प्रेरणा का स्रोत हैं। पूरा पंडाल “दिशोम गुरु शिबू सोरेन जिंदाबाद” और “दिशोम गुरु शिबू सोरेन अमर रहें” के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु के बताए मार्ग पर चलने और झारखंड के सर्वांगीण विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

About Author

error: Content is protected !!