धनबाद पहुंचे बोकारो प्रक्षेत्र के आईजी सुनील भास्कर, कानून-व्यवस्था को लेकर हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

धनबाद पहुंचे बोकारो प्रक्षेत्र के आईजी सुनील भास्कर, कानून-व्यवस्था को लेकर हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद :
बोकारो प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) श्री सुनील भास्कर बुधवार की सुबह धनबाद पहुंचे। उनके आगमन पर वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद श्री प्रभात कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका औपचारिक स्वागत किया। इसके पश्चात समाहरणालय परिसर में आईजी को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 से 30 दिसंबर तक झारखंड दौरे पर, कई अहम कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा

धनबाद आगमन के बाद पुलिस मुख्यालय के सभागार में आईजी श्री सुनील भास्कर की अध्यक्षता में प्रक्षेत्र स्तरीय उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बोकारो प्रक्षेत्र अंतर्गत धनबाद, बोकारो, रामगढ़, गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा एवं चतरा जिलों के पुलिस अधीक्षक एवं वरीय पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रांची रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 14 किलो गांजा बरामद | कीमत ₹7 लाख

बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रक्षेत्र के सभी जिलों में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा करना था। आईजी ने जिलेवार अपराध की स्थिति की बिंदुवार समीक्षा करते हुए हत्या, लूट, डकैती, चोरी, साइबर अपराध, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी जैसे गंभीर मामलों पर विशेष चर्चा की।

धनबाद में स्मार्ट पुलिसिंग की पहल, अपराध नियंत्रण के लिए सीसीटीवी अभियान शुरू

आईजी श्री सुनील भास्कर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अपराध नियंत्रण और आम नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने फरार वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने, लंबित कांडों के निष्पादन और संगठित अपराध के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरसा में पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को गोली लगने से हड़कंप, दुर्गापुर रेफर, सभी पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस

बैठक में आगामी क्रिसमस, नववर्ष, त्योहारों, जनसभाओं, आंदोलनों एवं अन्य संवेदनशील अवसरों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर भी विस्तार से चर्चा हुई। आईजी ने सभी जिलों को अलर्ट मोड में रहने, पुलिस गश्ती बढ़ाने, खुफिया तंत्र को मजबूत करने तथा जन जागरूकता अभियान लगातार चलाने का निर्देश दिया।

मनियाडीह में अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 1200 लीटर स्प्रिट जब्त

उन्होंने कहा कि जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने के लिए संवेदनशील, जवाबदेह और जन-हितैषी पुलिसिंग बेहद आवश्यक है।

About Author

error: Content is protected !!