मनियाडीह में अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 1200 लीटर स्प्रिट जब्त
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बोकारो में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
धनबाद उत्पाद विभाग की टीम ने मनियाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत जीतपुर बस्ती में अवैध शराब निर्माण करने वाली एक मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।
छापेमारी के दौरान मौके से करीब 1200 लीटर स्प्रिट, विभिन्न ब्रांडों की 175 लीटर अवैध विदेशी शराब, साथ ही भारी मात्रा में खाली बोतलें, स्टिकर, कॉर्क और अन्य सामग्री बरामद की गई है।
केंदुआडीह गैस रिसाव : 15वें दिन नाइट्रोजन गैस डालने की प्रक्रिया शुरू, वैज्ञानिकों की कड़ी निगरानी

बोकारो : जयंत हत्याकांड का खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में SP ने बताई पूरी कहानी
इस कार्रवाई में गिरिडीह उत्पाद विभाग की टीम का भी सहयोग रहा।
मामले की जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक धनबाद, कुमार सत्येंद्र ने बताया कि जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 8 लाख रुपये आंकी गई है।

सोते हुए परिवार पर टूटी आफ़त, सरायढेला में भीषण आग से नानी-नाती की मौत
उन्होंने बताया कि यह अवैध धंधा डब्लू मंडल और मकान मालिक टीकाराम के द्वारा संचालित किया जा रहा था। दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

उत्पाद निरीक्षक ने यह भी बताया कि डब्लू मंडल के खिलाफ पूर्व में भी अवैध शराब निर्माण के मामलों में कार्रवाई हो चुकी है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस अवैध शराब की सप्लाई आसपास के होटलों के साथ-साथ संभवतः बिहार में भी की जा रही थी।