केंदुआडीह गैस रिसाव : 15वें दिन नाइट्रोजन गैस डालने की प्रक्रिया शुरू, वैज्ञानिकों की कड़ी निगरानी

केंदुआडीह गैस रिसाव : 15वें दिन नाइट्रोजन गैस डालने की प्रक्रिया शुरू, वैज्ञानिकों की कड़ी निगरानी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

केंदुआ (धनबाद):
धनबाद के केंदुआडीह इलाके में जारी गैस रिसाव कांड के 15वें दिन गैस पर काबू पाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रभावित क्षेत्र में बोर होल कर नाइट्रोजन गैस डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बोकारो : जयंत हत्याकांड का खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में SP ने बताई पूरी कहानी

प्रक्रिया शुरू होने से पहले जिला आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से माइकिंग कर लोगों से बोर होल वाले इलाके से दूर रहने की अपील की गई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे क्षेत्र को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

बोकारो में जघन्य हत्या के खिलाफ सड़क पर उतरी पब्लिक, राजनीतिक दलों की चुप्पी पर उठे सवाल

मौके पर डीजीएमएस और सिंफर (CIMFR) के वैज्ञानिकों की टीम लगातार निगरानी कर रही है। इस अभियान में आईआईटी (आईएसएम) धनबाद, सीएमपीडीआई, सिंफर और डीजीएमएस समेत कई प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थानों की विशेषज्ञ टीमें शामिल हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, नाइट्रोजन गैस डालकर भूमिगत जहरीली गैस के दबाव और रिसाव को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।

धनसार में जमीन माफियाओं का तांडव, प्रशासन के सामने रैयत परिवार पर जानलेवा हमला
वहीं स्थानीय लोगों ने इसे जन आंदोलन की जीत बताया है। लोगों का कहना है कि पिछले 15 दिनों से बीसीसीएल और जिला प्रशासन मामले को टाल रहे थे, लेकिन लगातार विरोध और दबाव के बाद अब ठोस कार्रवाई शुरू हुई है।

तोपचांची में मानव खोपड़ी मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल प्रशासन और वैज्ञानिक टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। प्रभावित क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही गैस रिसाव पूरी तरह थम जाएगा और वे सुरक्षित अपने घर लौट सकेंगे।

About Author

error: Content is protected !!