धनसार में जमीन माफियाओं का तांडव, प्रशासन के सामने रैयत परिवार पर जानलेवा हमला
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद :
झारखंड में जमीन माफियाओं का बढ़ता मनोबल किसी से छिपा नहीं है। इसका ताज़ा और जीता-जागता उदाहरण धनबाद के मनईटांड़ गांधी रोड इलाके में देखने को मिला, जहां जमीन माफियाओं ने प्रशासन की मौजूदगी में ही रैयती जमीन के मालिक और उनके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया।

मनईटांड़ गांधी रोड निवासी जलेश्वर महतो की रैयती जमीन पर पिछले कई दिनों से जमीन माफियाओं की गिद्ध नजर थी। आरोप है कि माफियाओं द्वारा जबरन बाउंड्री निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया। मामले को शांति से सुलझाने और किसी प्रकार के विवाद से बचने के लिए जलेश्वर महतो ने प्रशासन को सूचना दी।

सूचना मिलने पर जब प्रशासन मौके पर पहुंचा, उसी दौरान जलेश्वर महतो अपने परिवारजनों के साथ वहां पहुंचे। इसी बीच, प्रशासन की मौजूदगी में ही जमीन माफियाओं ने जलेश्वर महतो, उनकी दीदी और धर्मपत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्यों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए।
खुले में मीट बेचने पर होगी कार्रवाई, फूड सेफ्टी टीम के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप
हमले में सभी पीड़ित खून से लथपथ हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल धनबाद के एसएनएमएमसीएच (SSNMCH) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
तोपचांची में मानव खोपड़ी मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
डॉक्टरों से बातचीत में बताया गया कि जलेश्वर महतो की दीदी के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों ने यह भी कहा है कि यदि यहां इलाज संभव नहीं हुआ तो समय रहते उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जाएगा।
केंदुआडीह गैस रिसाव से हालात गंभीर, तीन बच्चे व एक युवती कुस्तौर अस्पताल में भर्ती
इस घटना को लेकर तारा देवी, रमेश कुमार राही और जयराम महतो ने संबंधित धनसार थाना प्रभारी और एसडीओ से बातचीत कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
धनबाद में पुलिस का एंटी क्राइम अभियान, 1373 वाहनों की हुई जांच
घटना ने एक बार फिर झारखंड में जमीन माफियाओं के बढ़ते हौसले और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।