केंदुआडीह गैस रिसाव से हालात गंभीर, तीन बच्चे व एक युवती कुस्तौर अस्पताल में भर्ती

केंदुआडीह गैस रिसाव से हालात गंभीर, तीन बच्चे व एक युवती कुस्तौर अस्पताल में भर्ती

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

केंदुआ (धनबाद):
केंदुआडीह क्षेत्र में गैस रिसाव की समस्या थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार हो रहे गैस रिसाव के कारण लोग रोजाना बीमार पड़ रहे हैं। रविवार को धनसार रेस्क्यू टीम के अधीक्षक राजेश्वर शर्मा के निर्देशन में इंस्ट्रक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में मल्टी गैस डिटेक्टर यंत्र से गैस प्रभावित इलाकों की जांच की गई। जांच में पाया गया कि क्षेत्र में गैस की स्थिति जस की तस बनी हुई है।

धनबाद में पुलिस का एंटी क्राइम अभियान, 1373 वाहनों की हुई जांच

जांच टीम में ब्रिगेड कैप्टन रंजन सिंह, रंजीत मुखर्जी सहित अन्य सदस्य शामिल थे। वहीं बीसीसीएल के कुस्तौर क्षेत्रीय अस्पताल में डॉक्टरों की टीम तीन शिफ्टों में तैनात है, ताकि प्रभावित मरीजों को तत्काल इलाज मिल सके।

ह्यूमैनिट हेल्पिंग हैंड्स ने बढ़ती ठंड में जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण – गौतम कुमार मंडल

रविवार सुबह नया धौड़ा क्षेत्र में गैस की चपेट में आने से दो बच्चे बीमार हो गए, जिन्हें आनन-फानन में कुस्तौर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा चार महिलाओं का भी इलाज अस्पताल में चल रहा है। इलाज कर रहीं डॉक्टर कुजूर ने बताया कि फिलहाल सभी मरीजों की स्थिति स्थिर है और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

बरवाअड्डा कृषि बाजार स्थित पुराने थाना भवन में गोविंदपुर अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय का शुभारम्भ

सुबह करीब चार बजे गंसाडीह नंबर तीन निवासी प्रमोद कुमार मंडल के छह वर्षीय पुत्र क्रिस मंडल को अचानक चक्कर आया और वह बेहोश हो गया। परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस से उसे कुस्तौर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं केंदुआडीह नंबर पांच निवासी सुनील कुमार पंडित की 13 वर्षीय पुत्री नंदनी कुमारी को सुबह अचानक उल्टी और सिर दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।

राजकमल स्कूल में धनबाद सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ, पूर्व सांसद पीएन सिंह ने किया उद्घाटन

इसके अलावा केंदुआ पांच नंबर राजपूत बस्ती की 21 वर्षीय निकी कुमारी और 32 वर्षीय राजलक्ष्मी कुमारी को भी देर रात गैस की चपेट में आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल कुल चार लोगों का इलाज कुस्तौर अस्पताल में चल रहा है।

गोमो में कोबरा ने ली युवक की जान, इलाके में पसरा मातम

प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, लेकिन क्षेत्र में लगातार हो रहे गैस रिसाव को लेकर स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

About Author

error: Content is protected !!