राजकमल स्कूल में धनबाद सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ, पूर्व सांसद पीएन सिंह ने किया उद्घाटन

राजकमल स्कूल में धनबाद सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ, पूर्व सांसद पीएन सिंह ने किया उद्घाटन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राजकमल स्कूल परिसर में आज से धनबाद सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व सांसद पी.एन. सिंह ने किया। इस अवसर पर धनबाद सांसद ढुलू महतो भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

गोमो में कोबरा ने ली युवक की जान, इलाके में पसरा मातम

खेल महोत्सव की शुरुआत जूडो प्रतियोगिता से हुई। यह आयोजन 24 दिसंबर को चिटाही में समापन के साथ संपन्न होगा। महोत्सव में क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, मैराथन दौड़, जूडो, शतरंज, बास्केटबॉल और आर्चरी सहित कई खेल शामिल हैं।

महुदा में बड़ा हादसा टला, LD Motors की अनियंत्रित बस गढ़े में घुसी — सभी यात्री सुरक्षित

इस मौके पर सांसद ढुलू महतो ने कहा कि खेल महोत्सव देशभर में आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसे आयोजनों से क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच मिलेगा। यह पहल प्रतिभाओं की पहचान करने और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों और बच्चों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

बरवाअड्डा में बड़ा हादसा टला, पांडूकी मोड़ पर रिफाइंड तेल से भरा टैंकर पलटा

वहीं, लोकसभा के शीतकालीन सत्र में उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर एक सवाल के जवाब में सांसद ढुलू महतो ने कहा कि धनबाद की जनता ने उन्हें जो प्यार और आशीर्वाद दिया है, वे उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे प्रतिबद्ध हैं और धनबाद को विकास की दिशा में आगे ले जाने का संकल्प रखते हैं।

About Author

error: Content is protected !!