गोमो में कोबरा ने ली युवक की जान, इलाके में पसरा मातम
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद : गोमो के जीतपुर निवासी एवं प्रसिद्ध स्नेक सेवर अमित कुमार गुप्ता की बीती रात कोबरा सांप के डसने से दर्दनाक मौत हो गई। अमित सांपों के रेस्क्यू के लिए जाने जाते थे और अक्सर लोगों के घरों से सांप पकड़कर सुरक्षित जंगलों में छोड़ते थे। उन्हें जानवरों से गहरा लगाव था।
जानकारी के अनुसार, अमित ने एक कोबरा सांप को रेस्क्यू कर अपने घर लाया था। इसी दौरान वह सांप के साथ खेल रहा था, तभी अचानक कोबरा ने उन्हें डंस लिया। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें सर्पदंश उपचार केंद्र ले जाया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया।
हालांकि, धनबाद पहुंचने पर चिकित्सकों ने अमित कुमार गुप्ता को मृत घोषित कर दिया।
इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की मां, पिता, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।