महुदा में बड़ा हादसा टला, LD Motors की अनियंत्रित बस गढ़े में घुसी — सभी यात्री सुरक्षित
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद | बाघमारा

धनबाद से रांची जा रही LD Motors की एक यात्री बस शनिवार दोपहर महुदा फोर लेन पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गढ़े में जा घुसी। बस के अचानक गढ़े में उतरते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार बस में कुल 15 यात्री सवार थे। हादसे में कुछ यात्रियों को आंशिक चोटें आई हैं, लेकिन किसी के गंभीर रूप से घायल होने या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
बरवाअड्डा में बड़ा हादसा टला, पांडूकी मोड़ पर रिफाइंड तेल से भरा टैंकर पलटा
बस चालक ने बताया कि महुदा फोर लेन पर बस मोड़ते समय सामने से अचानक एक अन्य बस आ गई। उसे बचाने के प्रयास में बस संतुलन खो बैठी और सड़क से उतरकर किनारे गढ़े में चली गई।
अवैध बालू भंडारण पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक व जेसीबी मशीन जब्त
घटना की सूचना मिलते ही महुदा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में पुलिस की मदद से यात्रियों को अन्य वाहनों से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
केंदुआडीह जहरीली गैस प्रभावित क्षेत्र का मुख्य सचिव व विधायक राज सिन्हा ने किया निरीक्षण
समय रहते बड़ा हादसा टल जाने से यात्रियों ने राहत की सांस ली।
— बाघमारा से सुल्तान खान की रिपोर्ट