छठ महापर्व को लेकर अजय नदी के रूनाकुड़ा घाट पर चला स्वच्छता अभियान, थाना प्रभारी विकास कुमार यादव ने लिया तैयारियों का जायजा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नाला (जामताड़ा): लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर नाला थाना क्षेत्र के अजय नदी स्थित रूनाकुड़ा घाट पर साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाट परिसर और वहां तक पहुंचने वाले रास्तों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने की तैयारी की जा रही है।

इस दौरान नाला थाना प्रभारी विकास कुमार यादव की मौजूदगी में घाट परिसर का निरीक्षण किया गया। छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए घाट की साफ-सफाई एवं आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

छठ पूजा के अवसर पर अजय नदी के रूनाकुड़ा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने पहुंचते हैं। ऐसे में घाट की स्वच्छता, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करना प्राथमिकता है।

थाना प्रभारी विकास कुमार यादव की इस पहल को छठ महापर्व की तैयारियों के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी स्वच्छता अभियान में सहयोग करते हुए घाट को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की अपील की है।

आस्था के महापर्व छठ की पवित्रता बनाए रखने के लिए स्वच्छ घाट, सुरक्षित व्यवस्था और सामूहिक सहयोग बेहद जरूरी है।

About Author

error: Content is protected !!