ह्यूमैनिट हेल्पिंग हैंड्स ने बढ़ती ठंड में जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण – गौतम कुमार मंडल

ह्यूमैनिट हेल्पिंग हैंड्स ने बढ़ती ठंड में जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण – गौतम कुमार मंडल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: बढ़ती ठंड को देखते हुए ह्यूमैनिट हेल्पिंग हैंड्स सोसायटी द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सोसायटी के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल के नेतृत्व में ह्यूमैनिट हेल्पिंग हैंड्स कार्यालय प्रांगण (नेहरू बाल एकेडमी स्कूल के सामने), सुसनीलेवा, धनबाद वार्ड संख्या-22 में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वेता किन्नर (झारखंड लोकसभा चुनाव की पूर्व ब्रांड एम्बेसडर सह किन्नर समाज की झारखंड प्रदेश सचिव) द्वारा कंबल वितरण कर किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में नेहरू बाल एकेडमी के निदेशक राजेश मंडल, एडवोकेट विनीता विजय तथा डालसा सदस्य ऋचा प्रसाद उपस्थित रहीं, जिन्होंने भी जरूरतमंदों को अपने हाथों से कंबल वितरित किए।

इस कार्यक्रम के तहत कुल 321 जरूरतमंद महिलाओं और पुरुषों को कंबल प्रदान किए गए।
मौके पर गौतम कुमार मंडल ने कहा कि आगे संस्था का प्रयास सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों और सड़क किनारे रहने वाले बेसहारा व लाचार लोगों तक भी पहुंचेगा, जहां रात में घूम-घूमकर कंबल वितरण किया जाएगा।

कार्यक्रम में ह्यूमैनिट हेल्पिंग हैंड्स के केंद्रीय सदस्य अमित रवानी, चिरंजीत मंडल, रणजीत मंडल, पूनम कुमारी, सहनाज साही, पूर्णेंदु मिश्रा, अनिकेत कुमार, राहुल मंडल, सचिन, भजन, राज, ऋतिक सहित अन्य सदस्य व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About Author

error: Content is protected !!