आईसीटी चैम्पियनशीप 2025: उपायुक्त आदित्य रंजन ने चयनित 101 छात्रों को किया सम्मानित
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद: आईसीटी चैम्पियनशीप 2025 के तहत प्रखंड एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्राओं को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट +2 जिला स्कूल धनबाद (बाबूडीह) में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने चयनित छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए।

इस अवसर पर कुल 101 छात्रों के साथ-साथ उनके विद्यालयों के आईसीटी इंस्ट्रक्टर्स को भी सम्मानित किया गया। जिला स्तर पर चयनित छात्रों को स्मार्ट वॉच, गोल्ड मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया गया, जबकि प्रखंड स्तर पर क्वालीफाई छात्रों को बैग, मेडल और प्रमाण पत्र दिए गए।
मनियाडीह में अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 1200 लीटर स्प्रिट जब्त
उपायुक्त आदित्य रंजन ने छात्रों को राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने प्री-बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर उपयोगी सुझाव दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ऑनलाइन माध्यम से विभिन्न हाई स्कूलों के प्रधानाध्यापकों एवं 10वीं-12वीं के छात्रों से संवाद भी किया।
बोकारो में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शंभु दत्त मिश्रा, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी मितु सिन्हा, अशोक कुमार रवानी, सहायक कंप्यूटर प्रोग्रामर कान्तु दास सहित कई शिक्षक व अधिकारी उपस्थित रहे।