रांची रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 14 किलो गांजा बरामद | कीमत ₹7 लाख

रांची रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 14 किलो गांजा बरामद | कीमत ₹7 लाख

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ऑपरेशन NARCOS के तहत RPF–फ्लाइंग टीम की संयुक्त कार्रवाई, तीन तस्कर गिरफ्तार

रांची रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹7 लाख बताई जा रही है।

धनबाद में स्मार्ट पुलिसिंग की पहल, अपराध नियंत्रण के लिए सीसीटीवी अभियान शुरू

RPF कमांडेंट श्री पवन कुमार के निर्देशानुसार 17 दिसंबर 2025 को RPF पोस्ट रांची एवं फ्लाइंग टीम द्वारा रांची रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में विशेष जांच अभियान चलाया गया।

बलियापुर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक, एक ही रात में तीन दुकानों को बनाया निशाना

जांच के दौरान ट्रेन संख्या 15027 के प्लेटफॉर्म संख्या–01 पर आगमन के समय कोच संख्या S-3 की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान तीन संदिग्ध बैग बरामद किए गए। बैग के पास बैठे दो पुरुष और एक महिला से पूछताछ की गई, लेकिन वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

निरसा में पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को गोली लगने से हड़कंप, दुर्गापुर रेफर, सभी पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस

डीडी टेस्ट किट से जांच के बाद बैग में कुल 14 किलोग्राम गांजा होने की पुष्टि हुई। इसके बाद बरामद गांजा और आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया।

जयंत हत्याकांड में फरार अभियुक्त मुकेश राय ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, साथियों संग भेजा गया जेल

यह कार्रवाई ऑपरेशन NARCOS के प्रभावी क्रियान्वयन और RPF की सतर्कता को दर्शाती है।

इस सफल अभियान में शामिल अधिकारी एवं स्टाफ:

RPF: निरीक्षक शिशुपाल कुमार, उप निरीक्षक सूरज पांडे, सोहन लाल, स्टाफ संगीता कुमारी

फ्लाइंग टीम: आर.के. सिंह, दिनेश कुमार, हेमंत, वी.एल. मीणा

About Author

error: Content is protected !!