बलियापुर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक, एक ही रात में तीन दुकानों को बनाया निशाना
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार हो रही वारदातों से स्थानीय व्यापारी दहशत में हैं। ताजा मामला बुधवार रात का है, जब आमटाल और आसपास के इलाके में चोरों ने एक ही रात तीन दुकानों को निशाना बनाया।
चोरों ने दुकानों के शटर और ताले तोड़कर नकदी समेत कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। गुरुवार सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो चोरी का पता चला, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
जयंत हत्याकांड में फरार अभियुक्त मुकेश राय ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, साथियों संग भेजा गया जेल
घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित दुकानदारों ने बलियापुर थाना को इसकी जानकारी दी। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों और व्यापारियों में पुलिस की रात्रि गश्ती व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है।
आसनसोल में नकली चायपत्ती के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, पुलिस रेड में भारी मात्रा में सामान बरामद
व्यापारियों ने मांग की है कि क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए और जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की जाए, ताकि इलाके में सुरक्षा का माहौल बहाल हो सके।
वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।