आसनसोल में नकली चायपत्ती के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, पुलिस रेड में भारी मात्रा में सामान बरामद

आसनसोल में नकली चायपत्ती के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, पुलिस रेड में भारी मात्रा में सामान बरामद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आसनसोल–दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की एनफोर्समेंट ब्रांच ने नकली चायपत्ती के अवैध कारोबार का पर्दाफाश करते हुए कुल्टी थाना क्षेत्र के नियामतपुर तोहराम नंबर–4 इलाके में एक किराए के मकान पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में नकली चायपत्ती, पैकिंग सामग्री, फर्जी लेबल और नामी कंपनी के लेबल लगे नकली चायपत्ती के पैकेट बरामद किए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दूसरे राज्य से आए दो लोगों ने मंगलवार को उक्त मकान किराए पर लिया था और वहीं नकली चायपत्ती तैयार कर उसकी पैकिंग का काम शुरू किया गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों आरोपी मंगलवार दोपहर इलाके में पहुंचे थे और मकान मालिक को पहचान पत्र (ID प्रूफ) दिखाकर मकान किराए पर लिया था। पहचान पत्र में आरोपी का नाम रोहित महतो दर्ज है, जो रायपुर, छत्तीसगढ़ का निवासी बताया जा रहा है।

पुलिस जब छापेमारी के लिए मौके पर पहुंची, तब दोनों आरोपी फरार हो गए। इस कारण फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा बरामद नकली चायपत्ती के पैकेट पर टाटा कंपनी का लेबल लगा हुआ पाया गया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि उपभोक्ताओं को गुमराह करने के उद्देश्य से नामी कंपनी के नाम का दुरुपयोग किया जा रहा था।

आईसीटी चैम्पियनशीप 2025: उपायुक्त आदित्य रंजन ने चयनित 101 छात्रों को किया सम्मानित

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह नकली चायपत्ती का नेटवर्क कितने बड़े स्तर पर फैला हुआ है और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

मनियाडीह में अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 1200 लीटर स्प्रिट जब्त

पुलिस ने बरामद सभी सामान को जब्त कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

About Author

error: Content is protected !!