जयंत हत्याकांड में फरार अभियुक्त मुकेश राय ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, साथियों संग भेजा गया जेल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बोकारो : जयंत हत्याकांड में फरार चल रहा नामजद अभियुक्त मुकेश राय ने आज बोकारो न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। बोकारो पुलिस बीते 06 दिन और 05 रात से उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन गिरफ्तारी से पहले ही मुकेश राय ने कोर्ट का रुख कर लिया।
आसनसोल में नकली चायपत्ती के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, पुलिस रेड में भारी मात्रा में सामान बरामद
गौरतलब है कि जयंत हत्याकांड के पहले दिन से ही विनोद खोपड़ी और मुकेश राय इस मामले में नामजद अभियुक्त थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विनोद खोपड़ी समेत अन्य 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, लेकिन मुकेश राय लगातार फरार बना हुआ था।
दिलचस्प संयोग यह रहा कि बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह द्वारा इस हत्याकांड को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता समाप्त होते ही, और विनोद खोपड़ी समेत अन्य आरोपियों को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू होते ही, मुकेश राय ने भी कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।
सोते हुए परिवार पर टूटी आफ़त, सरायढेला में भीषण आग से नानी-नाती की मौत
आत्मसमर्पण के बाद न्यायालय के आदेश पर मुकेश राय को भी उसके साथियों के साथ जेल भेज दिया गया। पुलिस अब आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।