राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 से 30 दिसंबर तक झारखंड दौरे पर, कई अहम कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 दिसंबर से तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रहेंगी। आगमन के बाद वे राजधानी रांची स्थित लोकभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।
रांची रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 14 किलो गांजा बरामद | कीमत ₹7 लाख
29 दिसंबर को राष्ट्रपति जमशेदपुर जाएंगी, जहां वे राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसके साथ ही वे ओलचिकी लिपि के 100 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगी। इस आयोजन में आदिवासी संस्कृति, भाषा और परंपरा की समृद्ध विरासत को रेखांकित किया जाएगा।
धनबाद में स्मार्ट पुलिसिंग की पहल, अपराध नियंत्रण के लिए सीसीटीवी अभियान शुरू
कार्यक्रम संपन्न होने के बाद राष्ट्रपति पुनः रांची लौटेंगी और लोकभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।
30 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुमला जिले के रायडीह में आयोजित जनसांस्कृतिक समागम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस अवसर पर वे जनजातीय समाज की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकता को लेकर संबोधन भी करेंगी।