चिनाकुड़ी नंबर–2 में खड़ी टोटो में आग, इलाके में दहशत

चिनाकुड़ी नंबर–2 में खड़ी टोटो में आग, इलाके में दहशत

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आसनसोल: कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर फांड़ी क्षेत्र के चिनाकुड़ी नंबर–2 इलाके में बुधवार देर रात एक खड़ी टोटो में आग लगाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। अचानक हुई इस आगजनी से पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

धनबाद में स्मार्ट पुलिसिंग की पहल, अपराध नियंत्रण के लिए सीसीटीवी अभियान शुरू

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टोटो मालिक मनीष प्रसाद नोनिया ने बताया कि बुधवार तड़के किसी अज्ञात व्यक्ति या व्यक्तियों ने उनकी टोटो में आग लगा दी। आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप धारण कर लिया और टोटो पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई।

निरसा में पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को गोली लगने से हड़कंप, दुर्गापुर रेफर, सभी पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने तुरंत नियामतपुर फांड़ी पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया, हालांकि तब तक टोटो का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। प्रारंभिक जांच में मामले को साजिशन आगजनी से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 से 30 दिसंबर तक झारखंड दौरे पर, कई अहम कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा

घटना के बाद टोटो मालिक मनीष प्रसाद नोनिया दोपहर करीब 1 बजे पुलिस स्टेशन पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आग किसने लगाई और इसके पीछे क्या कारण रहे।

आसनसोल में नकली चायपत्ती के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, पुलिस रेड में भारी मात्रा में सामान बरामद

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं। वहीं पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About Author

error: Content is protected !!