दो दिन से लापता विवाहिता को लेकर मां की गुहार, अनहोनी की आशंका

दो दिन से लापता विवाहिता को लेकर मां की गुहार, अनहोनी की आशंका

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां दो दिन से लापता एक विवाहिता को लेकर परिजन गहरे सदमे में हैं। पीड़िता की मां और पिता थाना पहुंचकर पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं और बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।

रांची रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 14 किलो गांजा बरामद | कीमत ₹7 लाख

मिली जानकारी के अनुसार, रिंकी देवी, उम्र लगभग 21 वर्ष, दिनांक 16 दिसंबर 2025 को संध्या करीब 7 बजकर 40 मिनट पर अपने ससुराल खिलकनाली से अचानक लापता हो गई। दो दिन बीत जाने के बावजूद अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

धनबाद पहुंचे बोकारो प्रक्षेत्र के आईजी सुनील भास्कर, कानून-व्यवस्था को लेकर हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

पीड़िता की मां ने मीडिया के माध्यम से बताया कि बेटी के लापता होने के बाद से पूरा परिवार अंधकार में डूबा हुआ है। वहीं परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रिंकी देवी के पति समर महतो का अपनी भाभी के साथ कथित रूप से अवैध संबंध था, और इसी वजह से उन्हें आशंका है कि पति और उसकी भाभी ने मिलकर रिंकी देवी के साथ कोई अनहोनी की हो सकती है।

निरसा में पेट्रोल पंप मालिक के बेटे को गोली लगने से हड़कंप, दुर्गापुर रेफर, सभी पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस

इस मामले को लेकर रिंकी देवी के पिता मोहन साहू गोविंदपुर थाना पहुंचे और थाने में लिखित आवेदन देकर पुलिस प्रशासन से बेटी की जल्द से जल्द बरामदगी की मांग की है।

आसनसोल में नकली चायपत्ती के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, पुलिस रेड में भारी मात्रा में सामान बरामद

फिलहाल गोविंदपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हर पहलू से छानबीन किए जाने की बात कही जा रही है।

About Author

error: Content is protected !!