हजारीबाग सेंट्रल जेल से फरार कुख्यात कैदी देवा की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, मां और नानी हिरासत में

हजारीबाग सेंट्रल जेल से फरार कुख्यात कैदी देवा की तलाश में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, मां और नानी हिरासत में

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हजारीबाग सेंट्रल जेल से कुख्यात अपराधी देवा भुइयां समेत तीन बंदियों के फरार होने के बाद झारखंड पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। फरार कैदियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

हजारीबाग सेंट्रल जेल से सनसनीखेज फरारी, चादर फाड़ बनाई रस्सी, 25 फीट दीवार फांदकर 3 कैदी फरार
इसी क्रम में गुरुवार की सुबह हजारीबाग पुलिस की एक विशेष टीम धनबाद जिले के लोयाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत सेन्द्रा 10 नंबर पहुंची और फरार कैदी देवा भुइयां के घर पर छापा मारा। हालांकि छापेमारी के दौरान देवा पुलिस के हाथ नहीं लगा, लेकिन उसकी मां राजमुनि देवी और नानी सारो देवी को पूछताछ के लिए पुलिस अपने साथ ले गई।

अपराधियों में खौफ, आम जनता में भरोसा: धनबाद के व्यस्त इलाकों में सिटी हॉक्स का लगातार फ्लैग मार्च
सूत्रों के अनुसार, पुलिस देवा के साला और ससुर को पहले ही हजारीबाग से हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। छापेमारी के दौरान पुलिस का रुख काफी सख्त बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने देवा की मां से कड़े सवाल करते हुए कहा कि वह 29 तारीख को जेल में अपने बेटे से मुलाकात कर लौटी थीं, और ठीक अगले दिन 30 तारीख को देवा जेल से फरार हो गया।
हालांकि, पुलिस ने देवा के पिता शम्भू भुइयां से कोई पूछताछ नहीं की। ग्रामीणों का कहना है कि जब से देवा जेल गया है, उसके पिता कभी उससे मिलने नहीं गए।

हीरापुर हटिया में दिनदहाड़े चोरी की कोशिश, घर में घुसे युवक को लोगों ने खंभे में बांधा
पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे सेन्द्रा 10 नंबर इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों का आरोप है कि इस छापेमारी की पूर्व सूचना स्थानीय लोयाबाद थाना पुलिस को नहीं दी गई थी।

हजारीबाग में नए साल का जश्न बना मातम, डीजे विवाद में युवक की हत्या
करीब आधे घंटे तक चली कार्रवाई के बाद पुलिस टीम परिजनों को साथ लेकर रवाना हो गई। ग्रामीणों का यह भी दावा है कि छापेमारी के बाद देवा के कुछ रिश्तेदार गांव छोड़कर फरार हो गए हैं।

सड़क दुर्घटना में JLKM नेता दीपक महतो की दर्दनाक मौत
गौरतलब है कि देवा भुइयां इससे पहले भी धनबाद मंडल कारा से फरार हो चुका है, और लगभग तीन वर्षों तक पुलिस को चकमा देता रहा था। बाद में लोयाबाद के तत्कालीन थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार ने उसे उसके ही घर से गिरफ्तार किया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक बार देवा लोयाबाद थाना से भी फरार हो चुका है।
हजारीबाग जेल से हुई ताजा फरारी के बाद पुलिस देवा को शातिर अपराधी मानते हुए उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि जल्द ही सभी फरार कैदियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About Author

error: Content is protected !!