नकली मोहब्बत का जाल! एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर साइबर ठगी और ब्लैकमेलिंग गिरोह का भंडाफोड़

नकली मोहब्बत का जाल! एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर साइबर ठगी और ब्लैकमेलिंग गिरोह का भंडाफोड़

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हजारीबाग: चमकदार ऑनलाइन विज्ञापनों और मीठी बातों के ज़रिये लोगों को फंसाकर ठगी और ब्लैकमेलिंग करने वाले एक खतरनाक साइबर गिरोह का हजारीबाग पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर चल रहे इस साइबर ठगी नेटवर्क की सूचना पुलिस को गुप्त रूप से मिली थी।

अवैध कोयला खनन पर सख्ती, जमुनिया नदी क्षेत्र में संयुक्त छापामारी
जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नुतननगर इलाके में सक्रिय यह गिरोह फर्जी वेबसाइट और ऑनलाइन विज्ञापनों के माध्यम से लोगों को अपने जाल में फंसाता था। पहले UPI और अन्य डिजिटल माध्यमों से पैसे वसूले जाते थे, फिर पीड़ितों को आपत्तिजनक सामग्री भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जाता था।

राजगंज में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार; दो की मौत, महिला गंभीर
मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर SDPO अमित आनंद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नुतननगर में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड में पुलिस को बड़ी सफलता, आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विवेक कुमार, बादल मंडल, दीपक मंडल और शेखर कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 12 मोबाइल फोन, 16 सिम कार्ड, 12 डेबिट कार्ड, 5 पैन कार्ड सहित कई अहम डिजिटल सबूत बरामद किए हैं।
इस पूरे मामले पर हजारीबाग के पुलिस कप्तान अंजनी अंजन ने साफ शब्दों में कहा कि साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है और ऐसे अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, वेबसाइट या ऑनलाइन विज्ञापन से सावधान रहें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

About Author

error: Content is protected !!