राजगंज में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार; दो की मौत, महिला गंभीर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद (राजगंज):
राजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सिक्स लेन सड़क पर देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें तेज रफ्तार ट्रक से कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।
थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड में पुलिस को बड़ी सफलता, आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार सरिया बाजार से एक महिला को इलाज के लिए धनबाद ले जा रही थी। इसी दौरान आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे कार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां तेज, एसडीओ होंगे निर्वाची पदाधिकारी
हादसे में कार सवार एक वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद एक अन्य रिश्तेदार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को 108 एंबुलेंस की मदद से धनबाद के एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
मधुबन थाना क्षेत्र में फरार अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल
घटना की सूचना मिलते ही राजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
धनबाद पहुंचे माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, हुआ भव्य स्वागत
स्थानीय लोगों का कहना है कि सिक्स लेन सड़क पर कई जगहों पर स्ट्रीट लाइट बंद रहती है, जिससे रात के समय दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने की मांग की है।