

धनबाद : माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार महोदय के धनबाद आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। धनबाद हवाई अड्डा पर वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री प्रभात कुमार एवं पुलिस अधीक्षक नगर श्री रित्विक श्रीवास्तव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर माननीय राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर हवाई अड्डा परिसर में माननीय राज्यपाल महोदय को पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक पदाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।