थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड में पुलिस को बड़ी सफलता, आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

गोपालगंज : थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड में पुलिस को बड़ी सफलता, आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गोपालगंज : थावे दुर्गा मंदिर में हुई चोरी के मामले में गोपालगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने थावे थाना क्षेत्र के रिकी टोला के पास छापेमारी अभियान चलाया।


छापेमारी के दौरान आरोपी बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी इस्माइल आलम के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पुलिस ने छापेमारी के दौरान मां दुर्गा के मुकुट के कुछ हिस्से और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी इस्माइल आलम ने चोरी की घटना में शामिल पूरे गिरोह के नाम उजागर किए हैं, साथ ही चोरी गए आभूषणों से जुड़ी कई अहम जानकारियां भी पुलिस को दी हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की स्वीकारोक्ति के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले का जल्द ही पूर्ण उद्भेदन कर लिया जाएगा।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

About Author

error: Content is protected !!