अवैध कोयला खनन पर सख्ती, जमुनिया नदी क्षेत्र में संयुक्त छापामारी

अवैध कोयला खनन पर सख्ती, जमुनिया नदी क्षेत्र में संयुक्त छापामारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : कोयला मंत्री के झारखंड दौरे के बाद राज्य में अवैध कोयला खनन के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी क्रम में शुक्रवार को बीसीसीएल के ब्लॉक-दो एवं बरोरा क्षेत्रीय प्रबंधन ने बाघमारा पुलिस, सीआईएसएफ और वन विभाग के साथ संयुक्त छापामारी अभियान चलाया।

राजगंज में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार; दो की मौत, महिला गंभीर
यह छापेमारी जमुनिया नदी और दामोदा कोलियरी से सटे इलाकों में की गई, जहां अवैध रूप से संचालित दर्जनभर कोयला मुहानों को जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान मौके से जनरेटर, मोटर, सैकड़ों मीटर पाइप समेत अवैध खनन में प्रयुक्त कई उपकरण जब्त किए गए।

थावे दुर्गा मंदिर चोरी कांड में पुलिस को बड़ी सफलता, आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
संयुक्त अभियान में बीसीसीएल के नोडल सुरक्षा पदाधिकारी राजीव रंजन सहित बाघमारा थाना पुलिस, सीआईएसएफ और वन विभाग के अधिकारी व जवान मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध कोयला खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा।

About Author

error: Content is protected !!