सरायढेला न्यू बैंक कॉलोनी के कचरा गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

सरायढेला न्यू बैंक कॉलोनी के कचरा गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू बैंक कॉलोनी में स्थित एक कचरा गोदाम में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम से उठती ऊंची-ऊंची लपटें और काले धुएं के गुबार से इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। वहीं संकरी गलियों के कारण दमकल विभाग की गाड़ियों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई। हालांकि फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग पर नियंत्रण होने से आसपास के रिहायशी मकानों को बड़ी क्षति से बचा लिया गया।
गोदाम मालिक सूरज कुमार ने बताया कि आग लगने के समय गोदाम बंद था। आसपास के लोगों ने उन्हें फोन कर घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि वे पिछले करीब 15 वर्षों से इस कचरा गोदाम का संचालन कर रहे थे। आग की इस घटना में गोदाम में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया, जिससे उन्हें लाखों रुपये का भारी नुकसान हुआ है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। सरायढेला पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। आग शॉर्ट सर्किट से लगी या किसी अन्य कारण से, इसकी जांच की जा रही है।

About Author

error: Content is protected !!