गैंगस्टर प्रिंस खान के दो शूटर पलामू में गिरफ्तार, हथियार बरामद
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मेदिनीनगर : पलामू जिले के मेदिनीनगर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। साहित्य समाज चौक के पास कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है।
नकली मोहब्बत का जाल! एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर साइबर ठगी और ब्लैकमेलिंग गिरोह का भंडाफोड़
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय मोहम्मद नाजिम और 28 वर्षीय मुर्तुजा अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से दो देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
अवैध कोयला खनन पर सख्ती, जमुनिया नदी क्षेत्र में संयुक्त छापामारी
पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन ने प्रेस वार्ता में बताया कि पंचमुहान चौक स्थित गोल्ड हाउस दुकान के मालिक रंजीत कुमार सोनी से गैंगस्टर प्रिंस खान ने व्हाट्सऐप के जरिए एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। इस संबंध में पीड़ित ने शहर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।
राजगंज में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार; दो की मौत, महिला गंभीर
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिए प्रिंस खान का मोबाइल नंबर मिला था। एक सप्ताह पहले चतरा जिले में प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी मांगने की घटना के बाद उसी नंबर से कॉल आया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
सरायढेला न्यू बैंक कॉलोनी के कचरा गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान
फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है।