सड़क सुरक्षा को लेकर SSP खुद सड़क पर उतरे, डेढ़ दर्जन वाहन जब्त
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मेमको मोड़ पर गलत दिशा में चल रहे कार, स्कूल बस व दोपहिया पर सख्त कार्रवाई

धनबाद:सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार के निर्देश पर लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार की शाम एसएसपी स्वयं सड़क पर उतरकर यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे।

अवैध कोयला खनन पर सख्ती, जमुनिया नदी क्षेत्र में संयुक्त छापामारी
निरीक्षण के दौरान मेमको मोड़ के समीप गोल बिल्डिंग की ओर जाने वाले लेन में विपरीत दिशा से चल रहे कई वाहनों को पकड़ा गया। नियमों का उल्लंघन करने पर एसएसपी महोदय ने मौके पर ही वाहनों को जब्त कर थाना भेजने का निर्देश दिया।

इस कार्रवाई में करीब डेढ़ दर्जन वाहन जब्त किए गए, जिनमें कार, स्कूल बस, टेम्पो, बाइक और स्कूटी शामिल हैं। ट्रैफिक पुलिस द्वारा सभी वाहनों का चालान कर थाना ले जाया गया। पुलिस के अनुसार माननीय न्यायालय के आदेश के बाद ही वाहनों को छोड़ा जाएगा।
नकली मोहब्बत का जाल! एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर साइबर ठगी और ब्लैकमेलिंग गिरोह का भंडाफोड़
इस दौरान एसएसपी श्री प्रभात कुमार ने कहा कि धनबाद में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुर्घटनाओं की रोकथाम और नियमों के पालन को लेकर ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
गैंगस्टर प्रिंस खान के दो शूटर पलामू में गिरफ्तार, हथियार बरामद
एसएसपी ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि शॉर्टकट के चक्कर में अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें, यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।