हिजाब विवाद पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का नीतीश कुमार पर तीखा हमला, मांगी सार्वजनिक माफी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जामताड़ा : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी शनिवार को जामताड़ा दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जामताड़ा मुख्यालय में ओवरब्रिज के नीचे प्रस्तावित सर्विस रोड निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने बिहार में सामने आए हिजाब विवाद को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा।
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 30 लाख की ठगी करने वाला साइबर ठग राजस्थान से गिरफ्तार
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बिहार में घटी घटना बेहद शर्मनाक है और इंसानियत को झकझोरने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक गंभीर चूक हुई है, जिसके लिए उन्हें देश की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
SDPO के नेतृत्व में निलकुठी मोड़ पर बड़ी छापेमारी, अपराध की योजना बनाते 4 अपराधी गिरफ्तार
डॉ. इरफान अंसारी ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा,
“नीतीश कुमार का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। मैं बिहार जाकर उनका इलाज करना चाहता हूं, वह भी बिल्कुल मुफ्त। अगर यह सब जानबूझकर किया गया है, तो उन्हें माफी मांगनी ही पड़ेगी।”
उन्होंने आगे कहा कि यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति से जुड़ा नहीं है, बल्कि यह प्रतिभा, सम्मान और संविधानिक मूल्यों पर सीधा हमला है। मंत्री ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री द्वारा किया गया कृत्य जघन्य अपराध की श्रेणी में आता है, जिसका जवाब उन्हें जनता को देना होगा।
45 दिन बाद खुला बरमसिया ओवरब्रिज, धनबाद को मिली बड़ी राहत
डॉ. नुसरत परवीण के समर्थन में खुलकर बोलते हुए डॉ. अंसारी ने कहा कि वह किसी के सामने भीख मांगने नहीं गई थीं, बल्कि पूरी तरह मेरिट के आधार पर चयनित हुई थीं।
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा,
“वह एक काबिल, मेहनती और तेज-तर्रार डॉक्टर हैं। सरेआम उनका हिजाब खींचना कहां तक जायज है? यह हिम्मत किसने दी और किस अधिकार से ऐसा किया गया?”
स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी ऐलान किया कि झारखंड सरकार की ओर से डॉ. नुसरत परवीण को खुला ऑफर दिया गया है।
केंदुआ में पेट्रोल पंप पर बड़ा हादसा टला, स्कॉर्पियो में लगी अचानक आग
उन्होंने कहा,
“उन्हें कहीं भटकने की जरूरत नहीं है। वह झारखंड आएं। उन्हें तीन लाख रुपये मासिक वेतन, रहने के लिए फ्लैट और उनकी पसंद की पोस्टिंग दी जाएगी। झारखंड में उन्हें पूरा सम्मान और बेहतर सुशासन मिलेगा।”
टुण्डी विधानसभा क्षेत्र में 36वां प्रांतीय खेलकूद समारोह (शिशु वर्ग) का भव्य आयोजन
डॉ. इरफान अंसारी ने स्पष्ट किया कि झारखंड सरकार प्रतिभा की कद्र करती है और किसी भी तरह के भेदभाव को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य में अवसर योग्यता और सम्मान के आधार पर दिए जाते हैं, न कि किसी की पहचान के आधार पर।
स्वास्थ्य मंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। हिजाब विवाद को लेकर सियासी बयानबाजी एक बार फिर तेज हो गई है और यह मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बनता जा रहा है।