केंदुआ में पेट्रोल पंप पर बड़ा हादसा टला, स्कॉर्पियो में लगी अचानक आग
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
केंदुआ : पुटकी थाना क्षेत्र के चरुड़ीह स्थित विनोद इंडियन पेट्रोल पंप में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे उस समय अफरातफरी मच गई, जब तेल भरवाने आए एक स्कॉर्पियो वाहन में अचानक आग लग गई।
![]()
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुटकी ओल्ड डीवीसी निवासी विकास कुमार सिंह अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी (संख्या JH10BG 9380) में पेट्रोल भरवाने पेट्रोल पंप पहुंचे थे। इसी दौरान वाहन से अचानक धुआं उठने लगा।
45 दिन बाद खुला बरमसिया ओवरब्रिज, धनबाद को मिली बड़ी राहत
धुआं उठता देख पेट्रोल पंप कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को तुरंत पंप परिसर से बाहर निकाल दिया। परिसर से बाहर निकालते ही वाहन में आग भड़क उठी।
सौरव सिंह पर गोलीबारी: परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, चार नामजद पर FIR
घटना की सूचना मिलते ही पेट्रोल पंप कर्मी, पुलिस और पानी टैंकर की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।