सौरव सिंह पर गोलीबारी: परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, चार नामजद पर FIR
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद : निरसा थाना क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप पर हुई गोलीबारी की घटना को लेकर घायल सौरव सिंह के परिजनों ने धनबाद के बिशनपुर स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता आयोजित की। सौरव सिंह, धनबाद के व्यवसायी पारस सिंह के पुत्र हैं।
परिजनों ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस मामले में प्रीतम सिंह, अमित साहू उर्फ निकू साहू, मंटू सिंह और अजीत सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। परिजनों का आरोप है कि यह घटना लेन–देन अथवा व्यावसायिक विवाद से जुड़ी हो सकती है।
उन्होंने यह भी दावा किया कि गोलीबारी की घटना के बाद सौरव सिंह की गाड़ी से लगभग दो लाख रुपये नकद गायब हैं, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ जाती है।
घटना के बाद घायल सौरव सिंह को पहले अशर्फी अस्पताल, फिर मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दिल्ली रेफर किया गया है। परिजनों के अनुसार, मिशन अस्पताल में पुलिस ने सौरव सिंह का बयान दर्ज कर लिया है।
हालांकि, घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजन असंतोष जताते नजर आए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं पर गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है।