नियामतपुर में ट्रैफिक पुलिस की सराहनीय पहल, कैंप लगाकर हुआ टोटो रजिस्ट्रेशन
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आसनसोल : आसनसोल–दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में हाल के दिनों में ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर सख्ती देखी जा रही है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में ट्रैफिक पुलिस और मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (MVI) की संयुक्त कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में बिना रजिस्ट्रेशन वाले टोटो पकड़े गए थे, जिसके बाद टोटो चालकों को जल्द पंजीकरण कराने का निर्देश दिया गया था।

इसी क्रम में ट्रैफिक पुलिस ने इस बार एक सकारात्मक और सराहनीय पहल की है। कुल्टी के नियामतपुर न्यू रोड स्थित नियामतपुर सब ट्रैफिक गार्ड की ओर से विशेष टोटो रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में टोटो चालक स्वेच्छा से पहुंचकर आसानी से अपने टोटो का पंजीकरण करा सके।

कैंप के दौरान न तो किसी तरह की अव्यवस्था देखने को मिली और न ही चालकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ा। टोटो चालकों ने बताया कि इस कैंप के माध्यम से उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़े, जिससे उनका समय और पैसा दोनों की बचत हुई।
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 30 लाख की ठगी करने वाला साइबर ठग राजस्थान से गिरफ्तार
टोटो चालकों ने इस जनहितकारी पहल के लिए नियामतपुर सब ट्रैफिक गार्ड के इंस्पेक्टर शिव नंदन दुबे की खुले दिल से प्रशंसा की। चालकों का कहना है कि यदि नियमों को इसी तरह जागरूकता और सुविधा के साथ लागू किया जाए, तो लोग खुद आगे आकर नियमों का पालन करेंगे।
SDPO के नेतृत्व में निलकुठी मोड़ पर बड़ी छापेमारी, अपराध की योजना बनाते 4 अपराधी गिरफ्तार
स्थानीय लोगों का मानना है कि ट्रैफिक पुलिस की यह पहल न सिर्फ यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाएगी, बल्कि पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास को भी और मजबूत करेगी।