डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 30 लाख की ठगी करने वाला साइबर ठग राजस्थान से गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 30 लाख की ठगी करने वाला साइबर ठग राजस्थान से गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राँची। झारखंड सीआईडी की साइबर क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने राजस्थान में छापेमारी कर डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी करने वाले एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है।

SDPO के नेतृत्व में निलकुठी मोड़ पर बड़ी छापेमारी, अपराध की योजना बनाते 4 अपराधी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के जयपुर निवासी योगेश सिंह सिसोदिया के रूप में हुई है। आरोपी ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के नाम पर फर्जी कॉल कर राँची के एक व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट करने की धमकी दी और उससे 30 लाख रुपये की ठगी की।

केंदुआ में पेट्रोल पंप पर बड़ा हादसा टला, स्कॉर्पियो में लगी अचानक आग
साइबर अपराधियों ने पीड़ित को डराते हुए कहा कि वह मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसा है और जांच से बचने के लिए तुरंत पैसे ट्रांसफर करने होंगे। इसके बाद पीड़ित से पंजाब नेशनल बैंक के खाते में 30 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए।

45 दिन बाद खुला बरमसिया ओवरब्रिज, धनबाद को मिली बड़ी राहत
इस मामले में पीड़ित ने अप्रैल 2024 में सीआईडी साइबर क्राइम थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया।

सौरव सिंह पर गोलीबारी: परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, चार नामजद पर FIR
सीआईडी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी योगेश सिसोदिया के खिलाफ डिजिटल अरेस्ट से जुड़ी कुल 10 शिकायतें दर्ज पाई गई हैं। मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

About Author

error: Content is protected !!