गिग वर्कर्स की हड़ताल का असर, 10 मिनट डिलीवरी की अनिवार्यता खत्म

गिग वर्कर्स की हड़ताल का असर, 10 मिनट डिलीवरी की अनिवार्यता खत्म

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नई दिल्ली : देशभर के गिग वर्कर्स की हड़ताल के बाद केंद्र सरकार ने डिलीवरी बॉय की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब ऑनलाइन ऑर्डर्स में 10 मिनट के भीतर डिलीवरी की अनिवार्य समय सीमा हटा दी गई है।
केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया के हस्तक्षेप के बाद Blinkit ने अपने सभी प्लेटफॉर्म और ब्रांडिंग से 10 मिनट डिलीवरी का दावा हटा दिया है। इस मुद्दे पर सरकार ने Blinkit, Zepto, Swiggy और Zomato के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत कर डिलीवरी पार्टनर्स की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।
सरकार ने साफ शब्दों में कहा है कि तेज डिलीवरी के दबाव में किसी भी डिलीवरी बॉय की जान जोखिम में नहीं पड़नी चाहिए।
दरअसल, 10 मिनट की समय सीमा के कारण डिलीवरी पार्टनर्स पर अत्यधिक तेजी से काम करने का दबाव बन रहा था, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई थी।
इसी को लेकर 31 दिसंबर की रात गिग वर्कर्स ने देशभर में हड़ताल की थी और सुरक्षा मानकों में सुधार की मांग की थी। सरकार के हस्तक्षेप के बाद कंपनियों ने अपने विज्ञापनों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से समय सीमा हटाने का आश्वासन दिया है।

About Author

error: Content is protected !!