डीसी रवि आनंद के नाम पर साइबर ठगी की कोशिश, एसपी को सख्त कार्रवाई के निर्देश

डीसी रवि आनंद के नाम पर साइबर ठगी की कोशिश, एसपी को सख्त कार्रवाई के निर्देश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जामताड़ा : साइबर अपराध के लिए कुख्यात जामताड़ा जिले में ठगों की हिम्मत इस कदर बढ़ गई है कि अब उन्होंने जिला उपायुक्त (डीसी) रवि आनंद को भी निशाना बना लिया है। साइबर अपराधियों ने डीसी रवि आनंद के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया है और लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर ठगी का प्रयास कर रहे हैं।
इस मामले को लेकर डीसी रवि आनंद ने जिलेवासियों को सतर्क करते हुए स्पष्ट अपील की है कि कोई भी व्यक्ति इस फर्जी अकाउंट से आने वाली फ्रेंड रिक्वेस्ट या मैसेज को स्वीकार न करें और किसी भी तरह के झांसे में न आएं।
डीसी ने कहा है कि यदि किसी व्यक्ति से इस फर्जी अकाउंट के माध्यम से पैसे की मांग की जाती है, तो वह तुरंत साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही उन्होंने इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी बड़े अधिकारी या परिचित व्यक्ति के नाम से आए संदेशों की पहले पुष्टि करें, तभी कोई प्रतिक्रिया दें। सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है।

About Author

error: Content is protected !!