लापता बच्चों को लेकर BJP का जोरदार धरना, प्रशासन पर गंभीर आरोप

लापता बच्चों को लेकर BJP का जोरदार धरना, प्रशासन पर गंभीर आरोप

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची/धनबाद : धुर्वा स्थित मौसीबाड़ी से दो मासूम बच्चों — अंश और अंशिका — के लापता होने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। बच्चों की बरामदगी में हो रही देरी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) महानगर इकाई ने आज एसएसपी कार्यालय के समक्ष जोरदार धरना प्रदर्शन किया।


धरना प्रदर्शन में विधायक सीपी सिंह, महानगर अध्यक्ष नवीन जयसवाल, वरुण साहू सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।


विधायक सीपी सिंह ने प्रशासन पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि 2 जनवरी से लापता बच्चों की तलाश में पुलिस पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने लापरवाह अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की और चेतावनी दी कि अगर जल्द परिणाम नहीं आए तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
महानगर अध्यक्ष नवीन जयसवाल ने आरोप लगाया कि झारखंड में पुलिस कानून व्यवस्था छोड़कर उगाही में व्यस्त है, जिससे आम जनता और मासूम बच्चों की सुरक्षा खतरे में है।
वहीं वरुण साहू ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च जिम्मेदारी है और इस तरह की लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
धरना स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बच्चों की शीघ्र व सुरक्षित बरामदगी की मांग की।
BJP नेताओं ने साफ कहा कि जब तक बच्चे सुरक्षित नहीं मिल जाते, तब तक प्रशासन पर लगातार दबाव बनाया जाएगा।

About Author

error: Content is protected !!