राँची में अवैध हथियार तस्करी का बड़ा खुलासा, 5 गिरफ्तार, 110 जिंदा कारतूस बरामद

राँची में अवैध हथियार तस्करी का बड़ा खुलासा, 5 गिरफ्तार, 110 जिंदा कारतूस बरामद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राँची | झारखंड
राँची पुलिस को अवैध हथियार कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। 10 जनवरी 2026 की रात करीब 10 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि हिन्दपीढ़ी थाना क्षेत्र के बड़ी मस्जिद लेन रोड में कुछ अपराधकर्मी अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री करने वाले हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नगर, राँची के निर्देशन में डीएसपी कोतवाली एवं डीएसपी सदर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। रात करीब 11:20 बजे पुलिस टीम बड़ी मस्जिद लेन रोड पहुँची। इसी दौरान पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मो. कबीर उर्फ बबलू उर्फ बोना (38 वर्ष), निवासी बड़ी मस्जिद लेन, हिन्दपीढ़ी के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक 9 एमएम पिस्टल, दो मैगजीन और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। हथियारों से संबंधित कोई वैध कागजात वह प्रस्तुत नहीं कर सका।
पूछताछ में मो. कबीर ने खुलासा किया कि वह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बिहार के मुंगेर और कैमूर से अवैध हथियार लाकर राँची में अपराधियों को बेचता था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया।

अन्य गिरफ्तार आरोपी
शाहनवाज आलम, निवासी मौलाना आजाद कॉलोनी, नामकुम
मो. सैफ उर्फ शेरा, थाना सदर क्षेत्र
अनुज ठाकुर, निवासी विद्यानगर, सुखदेवनगर
अंकित कुमार (19 वर्ष), जिला कैमूर, बिहार
बरामद हथियार व गोला-बारूद
2 फैक्ट्री मेड पिस्टल
3 देशी कट्टा
1 छह-चक्रिय देशी रिवॉल्वर
110 जिंदा कारतूस
2 मैगजीन

अपराधियों का आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार मो. कबीर, शाहनवाज आलम और अनुज ठाकुर के खिलाफ पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास और डकैती की तैयारी जैसे मामले शामिल हैं।
फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में कांड दर्ज कर अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है।

About Author

error: Content is protected !!