पटना आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की बड़ी कार्रवाई, बैंक अधिकारी भावेश सिंह के ठिकानों से 40 लाख कैश और कीमती सामान बरामद

पटना आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की बड़ी कार्रवाई, बैंक अधिकारी भावेश सिंह के ठिकानों से 40 लाख कैश और कीमती सामान बरामद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पटना : आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शनिवार को सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के विकास पदाधिकारी भावेश कुमार सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पटना और आसपास के 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी के दौरान टीम को अवैध संपत्ति का भारी जखीरा मिला।

धनबाद: हीरापुर पार्क मार्केट रोड पर दूसरे दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान, चैंबर ने जताया विरोध

रेड के दौरान EOU ने करीब 40 लाख रुपये नकद सोने-चांदी के आभूषण कीमती ब्रांडेड घड़ियाँ महंगी गाड़ियाँ, कई भूखंडों के कागजात बरामद किए। अधिकारियों के अनुसार जब्त संपत्ति की कुल कीमत कई करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।

सूत्रों के मुताबिक EOU को पिछले कई महीनों से शिकायत मिल रही थी कि भावेश सिंह ने सरकारी पद का दुरुपयोग कर अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की है। शिकायतों की पुष्टि के बाद निगरानी की गई और फिर एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की गई।

धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, तीन कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी जारी

टीम को ऐसे दस्तावेज भी मिले हैं जो संकेत देते हैं कि पदाधिकारी ने फर्जी खातों और अन्य माध्यमों से भारी निवेश किया है। जांच टीम अभी सभी कैश, ज्वेलरी और दस्तावेजों की विस्तृत सूची तैयार कर रही है।

धनबाद: फुटपाथ दुकानदारों ने निगम कार्यालय का घेराव कर किया जोरदार धरना-प्रदर्शन

EOU अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त रेड की जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद बैंकिंग और को-ऑपरेटिव विभाग में हड़कंप मचा है, वहीं आम लोगों में यह चर्चा तेज है कि वर्षों से चलता आ रहा भ्रष्टाचार अब जाकर उजागर हुआ है।

About Author

error: Content is protected !!