धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, तीन कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी जारी

धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, तीन कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी जारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने सोमवार सुबह अवैध कोयला कारोबार और मनी लांड्रिंग से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीम ने कम से कम तीन कोयला कारोबारियों मनोज अग्रवाल, सुधीर चौटाला और इंद्रराज भदौरिया के विभिन्न ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है।

धनबाद: बस स्टैंड रोड पर ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई, अतिक्रमण पर गिरी गाज़

सूत्रों के अनुसार, मनोज अग्रवाल डेको आउटसोर्सिंग कंपनी के संचालक हैं और कोयला परिवहन से भी जुड़े हुए हैं। ईडी को इन कारोबारियों के खिलाफ अवैध कोयला कारोबार से अर्जित धन को मनी लांड्रिंग के जरिए वैध बनाने की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है।

21 नवंबर की छापेमारी से जुड़ा मामला

एसएसपी ने लापरवाह अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, सुधार नहीं हुआ तो होगी विभागीय कार्रवाई

गौरतलब है कि ईडी ने इससे पहले 21 नवंबर को भी कोयला कारोबारी दीपक पोद्दार समेत कई अन्य कारोबारियों के घरों और कार्यालयों में छापेमारी की थी। उस कार्रवाई में कोलकाता ईडी की टीम भी शामिल थी, जिसने पश्चिम बंगाल के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया था।

उस दौरान ईडी को कई करोड़ रुपये, दस्तावेज़ और चल-अचल संपत्ति से जुड़े अहम सबूत मिले थे। जांच में यह भी सामने आया कि अवैध कोयला कारोबार में इंद्रराज भदौरिया, सुधीर चौटाला और मनोज अग्रवाल की भी सक्रिय भूमिका थी।

इन्हीं इनपुट्स के आधार पर ईडी ने आज फिर से बड़ी कार्रवाई करते हुए तीनों कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है। कार्रवाई जारी है और ईडी जल्द ही इस मामले में और भी खुलासे कर सकती है।

About Author

error: Content is protected !!