धनबाद: हीरापुर पार्क मार्केट रोड पर दूसरे दिन अतिक्रमण हटाओ अभियान, चैंबर ने जताया विरोध
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, तीन कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी जारी
धनबाद नगर निगम ने शुक्रवार सुबह हीरापुर पार्क मार्केट रोड में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। यह अभियान लगातार दूसरे दिन जारी रहा। निगम की टीम जैसे ही बुलडोजर के साथ इलाके में पहुँची, चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने इसका विरोध शुरू कर दिया।

पार्क मार्केट ग्राउंड में तीन दुकानें ढहाई गईं
धनबाद: बस स्टैंड रोड पर ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई, अतिक्रमण पर गिरी गाज़
इससे पहले गुरुवार को पार्क मार्केट ग्राउंड में अवैध रूप से बनी तीन दुकानों को तोड़ा गया था। वहीं शुक्रवार को नगर निगम की टीम हीरापुर रोड पर पहुँची, जहाँ रोजाना लगने वाले भीषण जाम से आमलोग परेशान रहते हैं।

सड़कों पर फैले अतिक्रमण से बिगड़ी यातायात व्यवस्था
नगर निगम व यातायात पुलिस की संयुक्त टीम के अनुसार, सड़क पर अवैध दुकानों, ठेलों और खड़े वाहनों की वजह से हीरापुर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई थी। लोगों की लगातार आ रही शिकायतों को देखते हुए सुबह से ही कार्रवाई शुरू की गई।
धनबाद: फुटपाथ दुकानदारों ने निगम कार्यालय का घेराव कर किया जोरदार धरना-प्रदर्शन
टीम ने सड़क पर बढ़ाए गए कई दुकानों के सेड तोड़े, फुटपाथ और सड़क पर लगे ठेला-खोमचे हटाए, तथा अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाया। कई ठेलों को जप्त भी किया गया।
कड़ी चेतावनी: दोबारा अतिक्रमण मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
अभियान के दौरान दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई कि सड़क के बीचोंबीच दुकान या ठेला लगाकर यातायात बाधित न करें। निगम टीम ने स्पष्ट कहा कि—
“यदि दोबारा अतिक्रमण पाया गया तो भारी जुर्माना लगेगा और ज़रूरत पड़ने पर जब्ती की कार्रवाई भी होगी।”
चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों ने अभियान के तरीके पर आपत्ति जताते हुए विरोध दर्ज कराया, जिसके बाद मौके पर पुलिस बल की तैनाती भी बढ़ाई गई।
नगर निगम का कहना है कि शहर में जाम की समस्या दूर करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।