एसएसपी ने लापरवाह अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, सुधार नहीं हुआ तो होगी विभागीय कार्रवाई

एसएसपी ने लापरवाह अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, सुधार नहीं हुआ तो होगी विभागीय कार्रवाई

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : धनबाद पुलिस मुख्यालय में बुधवार को एसएसपी प्रभात कुमार की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी डीएसपी, एसडीपीओ, थाना प्रभारी, ओपी प्रभारी सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी मौजूद रहे।
एसएसपी ने नवंबर माह में पुलिस की कार्यवाही, अभियानों और अपराध नियंत्रण की समीक्षा की। काम में लापरवाही पर चेतावनी

केंदुआडीह गैस रिसाव पर हाई लेवल बैठक, वैज्ञानिक रिपोर्ट पर हुई विस्तृत चर्चा

मीटिंग के दौरान एसएसपी ने अपेक्षा के अनुसार प्रदर्शन नहीं करने वाले थानेदारों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने साफ कहा कि—
“यदि कार्य में सुधार नहीं हुआ तो लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।”

कृषि बाजार लूट कांड की जांच में मिली अहम जानकारी

एसएसपी ने बताया कि पिछले माह हुए कृषि बाजार में व्यापारी से हुए लूट कांड की जांच में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

वृद्धाआश्रम सबलपुर का विधिवत उद्घाटन, वृद्धजनों से संवाद कर प्रशासन ने जानी जरूरतें

ट्रैफिक नियमों पर कड़ाई: दोनों यात्रियों के लिए हेलमेट अनिवार्य

क्राइम मीटिंग में एसएसपी ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी नए निर्देश दिए, जिनके तहत—

बाइक पर दोनों यात्रियों के लिए हेलमेट अनिवार्य

फैंसी नंबर प्लेट,

ब्लिंकर लाइट,

मॉडिफाइड साइलेंसर,

प्रेस/पुलिस लिखी गाड़ियाँ,

काले शीशे,

ट्रिपल राइडिंग

जैसे नियम उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नवंबर में नहीं हुई बड़ी आपराधिक घटना

एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि पुलिस की लगातार सक्रियता और सख्ती के कारण नवंबर महीने में जिले में कोई बड़ी आपराधिक घटना दर्ज नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि धनबाद पुलिस संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और आगे भी यह सख्ती जारी रहेगी।

About Author

error: Content is protected !!