वृद्धाआश्रम सबलपुर का विधिवत उद्घाटन, वृद्धजनों से संवाद कर प्रशासन ने जानी जरूरतें
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद/सबलपुर। आज सबलपुर स्थित वृद्धाआश्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने वृद्धजनों से संवाद स्थापित किया और उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं की जानकारी ली।

कार में प्रेस का बोर्ड, अंदर गाय-बछड़े! पुलिस को चकमा देने वाली स्विफ्ट डिज़ायर जब्त
कार्यक्रम के दौरान वृद्धाओं को दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री भी वितरित की गई। प्रशासनिक टीम ने आश्रम में उपलब्ध स्वास्थ्य, सुरक्षा और देखभाल से जुड़ी सभी सुविधाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
धनबाद पुलिस केंद्र में नया परिवहन शेड का उद्घाटन
जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई यह पहल वृद्धजनों को सम्मानजनक जीवन, स्वास्थ्य सुविधाएँ और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी इस प्रयास की सराहना की और इसे सामाजिक उत्तरदायित्व का सराहनीय उदाहरण बताया।