पुटकी अंचल में जहरीली गैस रिसाव पर हाई लेवल बैठक प्रभावित बस्तियों से लोगों को तुरंत शिफ्ट करने का निर्णय

पुटकी अंचल अंतर्गत केंदुआडीह की विभिन्न बस्तियों में जहरीली गैस रिसाव की घटना के बाद प्रशासनिक हलचल बढ़ गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बीसीसीएल, डीजीएमएस, स्वास्थ्य विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग तथा जेआरडीए की संयुक्त टीम के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैठक में रिसाव की वास्तविक वजहों की जांच, जिम्मेदारी तय करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए एक जांच समिति गठन करने का निर्णय लिया गया है। समिति जल्द ही घटनास्थल का निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट पेश करेगी।

वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने सबसे महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए यह फैसला लिया कि प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाएगा, ताकि किसी भी तरह की जान-माल की क्षति से बचा जा सके।

स्थानीय प्रशासन ने कहा कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथ

मिकता है।

About Author

error: Content is protected !!