Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रांची में हेमंत सोरेन से मिले JSSCCGL के सफल अभ्यर्थी युवाओं की जीत को बताया झारखंड का गौरव
रांची आवास में आज पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने JSSCCGL के सफल अभ्यर्थियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों की सफलता को झारखंड के करोड़ों युवाओं की जीत बताया।
हेमंत सोरेन ने कहा कि यह सिर्फ परीक्षा में जीत नहीं, बल्कि राज्य के युवाओं के षड्यंत्र और अन्याय के खिलाफ संघर्ष की बड़ी जीत है। उन्होंने सभी सफल उम्मीदवारों को आगे भी इसी तरह प्रगति करते रहने की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि हेमंत दादा और अबुआ सरकार हमेशा युवाओं के साथ खड़ी है, और उनके अधिकारों व भविष्य की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
अंत में उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार प्रेषित किया।